पूरनपुर। विदेश भेजने के नाम पर युवाओं से ठगी के मामले में सख्ती के बाद आइलेट सेंटर संचालक और उनके एजेंट कार्रवाई से बचने की जुगत में जुटे हैं। पीड़ितों से संपर्क कर रुपये भी वापस किए जा रहे हैं। शनिवार को पूरनपुर क्षेत्र के छह पीड़ितों को आइलेट सेंटर के एजेंटों ने 10.10 लाख रुपये वापस किए। पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर इंस्पेक्टर समेत टीम को सम्मानित किया।
एजेंट ने क्षेत्र के पीड़ित अर्शप्रीत सिंह निवासी गदियाना पूरनपुर को 50 हजार रुपये, दिलबाग सिंह निवासी बकैनिया थाना बिलसंडा को 60 हजार, नवजोत सिंह निवासी ग्राम जरा थाना गजरौला को तीन लाख रुपये, हरमन सिंह निवासी ग्राम बिहारीपुर थाना मतवाला को ढाई लाख रुपये लौटाए। वहीं, हरजीत सिंह निवासी ग्राम बिहारीपुर थाना माधोटांडा को ढाई लाख रुपये, जसवीर सिंह निवासी ग्राम चंदुईया थाना घूंसाई को एक लाख की धनराशि वापस की।