फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा

Thu, 22 May 2025 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर खुशी मनाई गई। बच्चों और शिक्षकों ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में स्कूल प्रबंध समिति के पदाधिकारी, शिक्षक और अन्य शामिल हुए।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ विधायक बाबूराम पासवान ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सैन्य जवानों के पराक्रम, शौर्य और साहस का प्रतीक है। यह सदैव याद किया जाएगा। भारतीय सेना पर हर भारतीय को गर्व है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर, भाजपा नगराध्यक्ष हर्ष प्रधान, कॉलेज प्रबंधक हरिबल्लभ गुप्ता, अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रधानाचार्य संजय मिश्रा, ब्रजेश गुप्ता, हर्ष गुप्ता, नगर पालिका सदस्य अनुज गुप्ता, गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें