शहर के नौगवां चौराहे पर खड़ी बसें। फाइल फोटो।
- फोटो : मिहींपुरवा में सड़क हादसे में घायल नेपाली महिलाएं।
पीलीभीत। जयपुर संचालन को लेकर अफसरों की ओर से हरी झंडी मिल गई है। अब डिपो के अफसरों ने बस संचालन को लेकर समय सारिणी जारी करते हुए इसका संचालन शुरु करा दिया गया है। इसके साथ ही बस संचालन के बाद से इसके प्रचार प्रसार को लेकर जोर दिया जा रहा है। जिससे बस का संचालन सही से हो सके।
स्थानीय डिपो से 103 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें सबसे अधिक बसों का संचालन दिल्ली मार्ग पर हो रहा है। इसके अलावा कानपुर, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुद्रपुर सहित अन्य शहरों के लिए किया जा रहा है। राजस्थान के जयपुर के लिए यहां से एक भी बस का संचालन नहीं किया जा रहा था। इससे यहां से बालाजी, खाटू श्याम सहित अन्य धार्मिक स्थलों के लिए जाने वाले यात्री निजी बसों का सहारा लेने को मजबूर थे। ऐसे में क्षेत्रीय लोगों की ओर से जयपुर बस संचालन के लिए मांग की गई थी। इसके बाद विभागीय स्तर से उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया गया। करीब छह माह के पत्राचार के बाद अब जयपुर बस संचालन को लेकर हरी झंडी मिल गई है। इस मार्ग पर दो बसों का संचालन किया जाएगा। यह बस शाम सात बजे पीलीभीत से जयपुर के लिए रवाना की जाएगी। पीलीभीत से जयपुर के लिए बस करीब 514 किमी की दूरी तय करेगी। इसमें एक यात्री से करीब 666 रुपये लिए जाएंगे। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि बस का संचालन शुरू हो गया है। इसका प्रचार प्रसार कराया जा रहा है।
-
लंबी दूरी के चलते दो चालकों की होगी एक साथ रवानगी
पीलीभीत से जयपुर के लिए पांच सौ से अधिक किमी तक बस का संचालन किया जाएगा। बस संचालन में चालक को किसी तरह की कोई समस्या न आए और यात्रियों को सुविधाजनक सफर कराया जाए। ऐसे में बस संचालन के लिए दो चालकों को इस मार्ग पर भेजा जाएगा।