फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 13 नई महिला परिचालकों की हुई नियुक्ति, जल्द संभालेंगी काम

Fri, 17 Apr 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद डिपो को करीब 13 महिलाओं को नियुक्ति मिल चुकी है। जल्द ही यह महिला परिचालक यहां पर अपना काम संभाल लेंगी। इससे बसों के संचालन को सुगमता मिलेगी। वहीं, स्थानीय मार्गों पर भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

डिपो से करीब 103 बसों का संचालन किया जा रहा है। चालक-परिचालकों की कमी से रोजाना करीब दस बसों का संचालन प्रभावित रहता है। ऐसे में डिपो के अफसरों की ओर से पत्राचार कर चालक-परिचालकों की मांग की गई। इसके बाद बरेली में रोजगार मेला लगाया। इसमें महिलाओं को प्राथमिकता दी गई। जिससे बसों का संचालन सही तरह से हो सके।
भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद यहां पर करीब 13 महिला परिचालकों की नियुक्ति की गई है। पूर्व में डिपो पर करीब 35 महिला परिचालक कार्यरत हैं। अब डिपो पर महिला परिचालकों की संख्या बढ़कर 48 हो गई। जल्द ही यह महिला परिचालक यहां पर पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लेंगी। इसके बाद विभागीय स्तर से इन महिलाओं को प्रशिक्षण कराया जाएगा। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि हाल ही में बरेली में आयोजित मेले में महिला परिचालकों की भर्ती की गई। डिपो के लिए 13 महिला परिचालक भेजी गई है। जल्द ही यह अपना कार्यभार ग्रहण कर लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें