फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit Tiger Reserve: बारिश थमने के बाद बढ़ी उमसभरी गर्मी, जंगल से बाहर आ रहे बाघ; रहें सतर्क

Thu, 20 Jul 2023 06:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

बृहस्पतिवार सुबह माधोटांडा-पीलीभीत जंगल मार्ग पर ग्रासलैंड इलाके के निकट जंगल के निचले इलाके में भरे पानी के निकट बाघ को चहलकदमी देखा गया। राहगीरों ने इसका वीडियो बना लिया। 
विज्ञापन
सड़क किनारे घूमता बाघ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में बारिश थमने के बाद उमसभरी गर्मी बेहाल करने लगी है। गर्मी से राहत पाने के लिए वन्यजीव भी पानी वाले स्थानों पर अधिक चहलकदमी कर रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह माधोटांडा-पीलीभीत जंगल मार्ग पर ग्रासलैंड इलाके के निकट जंगल के निचले इलाके में भरे पानी के निकट बाघ को चहलकदमी देखा गया। राहगीरों ने बाघ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। 

विज्ञापन


पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघों की बेहतर संख्या होने से गतिविधियों भी बढ़ गई है। जंगल और उसके बाहर कई इलाकों में बाघ की चहलकदमी भी देखी जा रही है। माधोटांडा पीलीभीत मार्ग पर जंगल क्षेत्र के अंतर्गत निचले इलाके में भरे पानी के पास एक बाघ पहुंच गया। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे वाहन सवारों की बाघ पर नजर पड़ी। वाहनों को देख बाघ पानी वाले क्षेत्र से आगे निकलकर झाड़ियों में चला गया। करीब पांच मिनट तक बाघ की मौजूदगी देखी गई। राहगीरों ने बाघ का वीडियो भी बना लिया। 

ये भी पढ़ें- Bareilly: होटल में मंगेतर के साथ ठहरा था युवक, रात में तबीयत बिगड़ी और हो गई मौत; पुलिस जांच में जुटी

जंगल के अधिकांश क्षेत्रों में जलभराव 

बारिश के मौसम में पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल के अधिकांश क्षेत्रों में जलभराव हो गया है। इसके चलते वन्यजीव भोजन की तलाश में बाहर आ रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा को लेकर टाइगर रिजर्व ने गाइड लाइन को जारी कर ग्रामीणों को सचेत रहने की बात कही है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने सुरक्षा को लेकर जारी गाइड लाइन में कहा है कि सभी लोग वन्य जीवों के प्रति सजग एवं जागरूक रहे। 

विज्ञापन


यह प्रयास करें कि वन्य जीवों से संघर्ष की स्थिति पैदा न हो। वन्य जीव सामान्यतः सुबह अथवा शाम के समय अधिक सक्रिय होते है। इन समय पर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने ग्रामीणों से स्वयं अकेले वन क्षेत्रों के निकट अथवा गन्ने के खेतों में न जाने की बात कही है। विशेष रूप से वृद्ध एवं बच्चों को इस स्थिति से सुरक्षित रखने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें