फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा छत्रपति के समीप बाघ के पगचिह्न दिखे, टीम के न पहुंचने पर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव टांडा छत्रपति के समीप बाघ की चहलकदमी से लोग परेशान है। किसान खेतों में जाने से कतराने लगे हैं। मंगलवार को बाघ के पदचिन्ह खेतों में मिलने पर सूचना वन एवं वन्य जीव प्रभाग को दी गई। मगर टीम नहीं पहुंची। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन

हरीपुर और बराही रेंज से करीब तीन किलोमीटर दूरी पर गांव टांडा छत्रपति है। इससे पहले कई बार कोहरे में भटककर बाघ की चहलकदमी गांव के समीप तक देखी गई थी। मंगलवार सुबह गांव के समीप करीब डेढ़ सौ मीटर पर बाघ देखे जाने से गांव के लोग परेशान हैं। खेतों में पदचिन्ह मिलने पर लोगों ने इसकी जानकारी वन एवं वन्य जीव प्रभाग के अफसरों को दी। मगर टीम पूरे दिन नहीं पहुंची। बाघ की चहल कदमी से किसान खेतों में जाने से कतराने लगे हैं। वन एवं जीव प्रभाग के रेंजर मोहम्मद अय्यूब हसन ने बताया कि गांव के समीप बाघ की चहल कदमी की कोई सूचना नहीं आई है। टीम भेजकर दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें