बाघ को ट्रेस करते वनकर्मी। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
जराकोठी। गांव सिसैया के पास गजरौला कलां निवासी किसान राजेंद्र सिंह के गन्ने के खेत में ग्रामीणों ने बाघ देखा था। पास में ही गन्ने की छिलाई करने वाले मजदूरों को बाघ दिखायी देने पर अफरातफरी मच गई।
इसकी सूचना ग्रामीणों ने पीटीआर के गढ़ा बीट प्रभारी सत्यवीर सिंह सिंधु को दी। बीट प्रभारी टीम ने मौके पर पहुंचकर बाघ की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की, मगर ट्रेस नहीं हो पाई। बीट प्रभारी ने ग्रामीणों को सतर्कता के साथ खेतों पर जाने की सलाह दी है। संवाद