पशुपालक को भी घायल कर चुका है बाघ
बाघ ने 22 मार्च को गांव कबीरगंज के समीप सुतिया नाला के पास बंधी भैंस खोलने गए शब्बीर पर हमला कर घायल कर दिया था। गांव भरतपुर के समीप 20 मार्च को छुट्टा बछड़े का शिकार किया था। इससे दो दिन पहले एक पालतू पशु का शिकार किया था। तीस मार्च को बाघ ने गांव कबीरगंज के दलजीत सिंह के घर में घुसकर पड़िया को घायल कर दिया था। इसी दिन तेंदुआ ने गांव के राजेंद्र के घर में घुसकर बछिया को मार डाला था।