फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: तराई के स्कूलों में अखबार से हुई पढ़ाई की शुरुआत, विद्यार्थियों ने पढ़ा 'अमर उजाला'; तस्वीरें

Wed, 01 Apr 2026 03:02 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत/लखीमपुर खीरी

सार

बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत हो गई। पहले दिन अखबार से पढ़ाई की शुरुआत हुई। विद्यार्थियों ने अखबार पढ़कर ज्ञानवर्धन किया। वहीं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। स्कूल चलो अभियान के तहत जगह-जगह जागरूकता रैली निकाली गई। 
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा के समीप डांगा प्राथमिक विद्यालय में अमर उजाला अखबार पढ़ती छात्रा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में बुधवार से नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत हो गई। विद्यार्थियों का स्क्रीन टाइम कम करने और अखबार बढ़ने को बढ़ावा देने के लिए पीलीभीत और लखीमपुर खीरी जनपद के अधिकांश बेसिक और माध्यमिक स्कूलों में सुबह के समय बच्चों से अखबार पढ़वाया गया। प्रार्थना सत्र के समय ही बच्चों ने अखबार से देश दुनिया की जानकारी हासिल की। कुछ छात्रों ने प्रमुख खबरों का वाचन किया और उन पर चर्चा की। पीलीभीत के मरौरी ब्लॉक के पिपरिया अगरू के प्राथमिक स्कूल में बच्चों ने अमर उजाला अखबार पढ़ा। एक दूसरे को खबरें पढ़कर सुनाई। अन्य स्कूलों में भी बच्चों ने अमर उजाला पढ़ा। उधर, लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा के डांगा प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने अमर उजाला अखबार की खबरें पढ़कर सुनाईं। 

विज्ञापन

पीलीभीत में डीएम ने तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत किया। - फोटो : संवाद
नए सत्र के पहले दिन स्कूलों में बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत
पीलीभीत जिले में बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन स्कूल पहुंचे बच्चों का तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और बीएसए रोशनी सिंह ने टाह पौटा स्कूल में बच्चों का स्वागत किया। पुस्तकें वितरित की और स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। कक्षा छह की खुशबू, ऋषभ, अरविंद, कक्षा सात की ईशा, सुमित गजेंद्र, कक्षा आठ की अंजू, शशि, मोहित सहित कई छात्र-छात्राओं के चेहरे निशुल्क पाठ पुस्तकें और सम्मान पाकर खुशी से खिल गए।

पीलीभीत के स्कूल में अखबार पढ़ते छात्र - फोटो : संवाद
बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने भी बच्चों का स्वागत किया। स्कूल चलो अभियान की रैली को स्कूल परिसर से गांव के लिए रवाना किया। रैली की अगुवाई जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने की। अमरिया के हाशिमपुर के कंपोजिट विद्यालय में शिक्षक ने बच्चों का स्वागत किया। मरौरी ब्लॉक के पिपरिया अगरू, बिलगांव आदि स्कूलों में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। उधर, शहर के अंगूरी देवी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में हवन पूजन के साथ नए शिक्षा सत्र की शुरुआत हुई।

लखीमपुर खीरी में स्कूल में काटा गया केक। - फोटो : संवाद
लखीमपुर खीरी में केक काटकर कराया मुंह मीठा 
लखीमपुर खीरी में नवीन शिक्षा सत्र के पहले दिन बुधवार को जिले भर के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का रोली तिलक लगाकर अध्यापकों ने स्वागत किया। कई विद्यालयों में केक काटकर बच्चों का मुंह मीठा कराया गया। इस दौरान बच्चों के स्वागत के लिए विद्यालयों को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। कई जगह रंगोली भी बनाई गई। 
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली। - फोटो : संवाद
शहर में सदर प्राथमिक विद्यालय में स्कूल चलो अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से किया गया। इसमें भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद सदर विद्यालय से स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरी। रैली में बच्चे बैंड बाजा की धुन पर स्कूल चलो अभियान की अलख जागते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें