फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तीन किशोरियां लापता, युवकों पर ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के जहानाबाद, न्यूरिया और सुनगढ़ी थाना क्षेत्रों से तीन किशोरियों के लापता होने के मामले सामने आए हैं। परिजनों ने युवकों पर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पहला मामला थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की निवासी महिला ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि चार मार्च की शाम करीब चार बजे उनकी 17 वर्षीय पुत्री घर से कहीं चली गई। महिला का आरोप है कि उसकी पुत्री को शिवम नाम का युवक ले गया है। घटना के बाद से उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। दूसरा मामला थाना न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के एक ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री चार मार्च की रात पास में कुछ काम से गई थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। ग्रामीण ने आरोप लगाया है कि कोई अज्ञात युवक पुत्री को ले गया है। तीसरा मामला थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव का है। यहां एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार मार्च की शाम करीब साढ़े पांच बजे उनकी 14 वर्षीय पुत्री को रामनिवास ले गया। तीनों मामलों में पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें