फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस कैमरे और तीन टीमें हमलावर बाघ की निगरानी में जुटी, नहीं मिली कोई लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सिरसर सरदाह गांव में मजदूर पर बाघ के हमले के बाद तीन टीमें निगरानी में लगी हुई हैं। दस कैमरे भी लगाए गए हैं मगर हमलावर बाघ का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बाघ जंगल क्षेत्र के अलावा बाहर के इलाके की ओर भी निकल रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को सिरसा सरदहा निवासी ओमप्रकाश अपने चार अन्य साथियों के साथ जंगल सीमा से सटे इलाके में गन्ने की गुड़ाई करने गया था। खेत मालिक के कहने पर सभी जंगल से सटे इलाके में स्थित खेत पर बंदरों को भगाने के लिए जा रहे थे। रास्ते में अचानक जंगल से निकले बाघ ने ओमप्रकाश पर हमला कर दिया था। अन्य साथियों ने हिम्मत दिखाकर शोर शराबा किया, जिस पर बाघ वहां से भाग गया।
ग्रामीणों के मुताबिक घटनास्थल के आसपास दो बाघों की मौजूदगी देखी गई। इस घटना के बाद अफसर गंभीर हुए। आसपास क्षेत्र में दस कैमरे लगाने के साथ तीन टीमों को बाघ की निगरानी बरतने के निर्देश दिए गए। दो दिन बीतने के बाद फिलहाल घटनास्थल के आसपास वनकर्मियों को बाघ की कोई लोकेशन नहीं मिली है।
विज्ञापन

घटनास्थल के आसपास वनकर्मियों की टीम दिन-रात निगरानी कर रही है। घटना के बाद से हमलावर बाघ की कोई लोकेशन नहीं मिली है। - नवीन खंडेलवाल, डिप्टी डायरेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें