फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार अप्रैल से सामूहिक अवकाश पर रहेंगे विद्युत अभियंता

विज्ञापन
प्रदर्शन करते विद्युत निगम के अभियंता। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। पॉवर कारपोरेशन में प्रबंधन पर तानाशाही रवैया अपनाने और उत्पीड़न-भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए विद्युत अभियंताओं ने चार से छह अप्रैल तक सामूहिक अवकाश पर रहने का निर्णय लिया है। इस बाबत उन्होंने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में विद्युत अभियंताओं का प्रदर्शन शुक्रवार को 18वें दिन भी जारी रहा। अभियंताओं का कहना है कि ऊर्जा निगमों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है। औद्योगिक अशांति के लिए प्रबंधन जिम्मेदार है। इसीलिए अभियंता आंदोलित हैं।
अभियंताओं का कहना था कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप लक्ष्य पूरा करने में कर्मचारियों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। ऊर्जा निगमों में नकारात्मक कार्य प्रणाली स्थापित हो रही है। यह किसी के हित में नहीं है। अधीक्षण अभियंताओं ने कार्यालय परिसर में एक घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अधिशासी अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह, दीपक नेगी, प्रशांत सक्सेना, प्रवीण सिंह, रजत गौतम, अनमोल डागोर, जहांगीर आलम आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें