फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कुंडल लूटने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
कुंडल लूट की घटना करने वाले आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों और बरेली में कुंडल लूट की पांच घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया। इनमें दो घटनाएं बरेली जनपद की शामिल हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा। उनके पास से लूटे हुए सात कुंडल, 15200 रुपये नकदी व तीन बाइक बरामद की है। एसपी ने घटनाओं का खुलासा किया। इसके बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद भेज दिया गया।
विज्ञापन

जिले में फरवरी माह में लूट, चोरी और छिनैती की कई घटनाएं सामने आई थीं। एसपी ने एएसपी और सीओ के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों को लगाया। इसके बाद घटनाओं का खुलासा किया गया। शहर में हुई चोरी की दो बड़ी घटनाओं के बाद बुधवार को कुंडल लूट की पांच घटनाओं का खुलासा किया गया। पुलिस लाइन में एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि 19 फरवरी को करेली थाना क्षेत्र में एक महिला से एक जोड़ी कुंडल लूट गए थे। बिलसंडा क्षेत्र में 10 फरवरी को, बरखेड़ा क्षेत्र में 21 फरवरी को कुंडल लूट की घटनाएं हुई थीं। तीनों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद सीओ स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में टीमें घटनाओं के खुलासे के लिए लगाई गई थी। सीसीटीवी फुटेज के साथ अन्य इलेक्ट्राॅनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को चिह्नित किया।
बुधवार को एक सूचना के आधार पर तीन शातिरों को लदपुरा गांव की ओर जाने वाले तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से लूटे गए सात कुंडल बरामद किए गए। इसके अलावा 15200 रुपये नकद, तीन मोबाइल व घटना में प्रयोग तीन बाइकें बरामद की गईं।
विज्ञापन

आरोपियों ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी
आरोपियों ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपियों की पहचान दियोरिया कलां क्षेत्र के ग्राम पिपरिया संजरपुर निवासी रामू उर्फ रामचंद्र, श्याम उर्फ श्यामू के अलावा बरेली के थाना क्योलड़िया के ग्राम प्रहलादपुर व हाल मोहल्ला सराह मस्जिद बीसलपुर निवासी कय्यूम उर्फ झब्बू के रूप में हुई। संवाद

जनपद बरेली में भी लूटे थे कुंडल
आरोपियों ने पीलीभीत के अलावा जनपद बरेली में भी कुंडल लूट की दो घटनाओं को अंजाम दिया था। इसमें बरेली के थाना क्योलड़िया और थाना नवाबगंज क्षेत्र में घटनाएं की थीं। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी थी। पीलीभीत पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद बरेली की घटनाओं का भी खुलासा किया। लूटे गए कुंडल भी बरामद किए गए।

आरोपियों पर दर्ज हैं कई मुकदमें
आरोपी रामू उर्फ रामचंद्र पर बरेली, पीलीभीत के विभिन्न थानों में 15 मामले में दर्ज हैं। वहीं, श्यामू उर्फ श्याम के खिलाफ भी बरेली, पीलीभीत के कई थानों में 19 मामले में दर्ज हैं। इसके अलावा कय्यूम पर भी बरेली, पीलीभीत के अलग-अलग थानों में 10 मामले में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें