मैत्री मैच में खेलते खिलाड़ी। स्रोत आयोजक
पीलीभीत। शहर से सटे रंजीत स्टेडियम में इनकम टैक्स-11 और बेनहर-11 के बीच बुधवार को मैत्री टी-20 मैच खेला गया। इसमें बेनहर की टीम ने जीत दर्ज की।
मैच के मुख्य अतिथि इनकम टैक्स के मुख्य आयुक्त राधे श्याम रहे। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेनहर की टीम ने नौ विकेट खोकर 174 रन बनाए। इसमें रमनदीप ने 59 और अमन सिंह ने 31 रनों की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इनकम टैक्स विभाग की टीम 155 रन पर ऑलआउट हो गई। इसमें राकेश ने 49 और अरविंद ने 28 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। मैन ऑफ द मैच और सीरीज बेनहर टीम के रमनदीप सिंह, जबकि बेस्ट बॉलर सीपी यादव और बेस्ट फील्डर पुरस्कार गौरव अरोड़ा को दिया गया। बेनहर टीम मैनेजर डाॅ. परविंदर सिंह सैहमी ने अपनी टीम की सराहना की। अंपायर की भूमिका में सूरज बग्गा और आर के सिन्हा रहे, जबकि कमेंटेटर की भूमिका में शिवम शर्मा व नरेश मीणा ने निभाई। इस दौरान बेनहर गुरुकुल के प्रबंध निदेशक गुरदित्त सिंह सैहमी, डाॅ. योगेंद्र नाथ मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद