फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तीन बसों पर 52 हजार रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र में चेकिंग करते एआरटीओ वीरेंद्र सिंह। स्रोत विभाग।
विज्ञापन
पीलीभीत। एआरटीओ ने अमरिया और जहानाबाद क्षेत्र चेकिंग अभियान चलाकर तीन बसों पर 52 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके साथ ही नो पार्किंग में खड़ी बसों पर विभागीय कार्रवाई की। अमरिया और जहानाबाद क्षेत्र से स्लीपर बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों का संचालन अनधिकृत रूप से किया जा रहा है। इसको लेकर लगातार खबरें भी प्रकाशित हो रही हैं। शनिवार को एआरटीओ वीरेंद्र सिंह सीओ यातायात विधि भूषण मौर्य के साथ अमरिया क्षेत्र में पहुंचे। यहां पर उन्होंने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान तीन बसें परमिट शर्ताें के उल्लंघन के संचालित होती मिली।
विज्ञापन

इस पर एआरटीओ ने तीनों बसों पर करीब 52 हजार का जुर्माना लगाया। इसके बाद तीनों बसों को थाना अमरिया पर खड़ा कराया। वहीं, सड़क के किनारे नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध भी चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन स्वामियों को चेतावनी दी कि वह परमिट शर्ताें का उल्लंघन कर वाहन का संचालन न करें। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले 10 दिनों में करीब 17 स्लीपर बसों का चालान कर उन पर करीब दो लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें