फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आयुर्वेदिक दवाओं के व्यापारी से ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

Wed, 26 Feb 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। आयुर्वेदिक दवाओं के व्यापारी को गाड़ी में बैठाकर ले जाने और धमकाकर उससे 66 हजार रुपये हड़पने वाले हरियाणा निवासी तीन आरोपियों को सुनगढ़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया। आरोपियों के पास से 4500 रुपयों के साथ ही घटना में प्रयुक्त कार भी पुलिस ने बरामद कर ली है।
बरेली के थाना भुता के सुनौरा मुरारपुर गांव निवासी विक्रम सिंह ने 22 फरवरी को सुनगढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने बताया कि वह शिविर लगाकर आयुर्वेदिक दवाएं बेचते हैं। 18 फरवरी को वह शिविर लगाने के लिए पीलीभीत में स्टेशन रोड पहुंचे थे। इसी दौरान कार सवार छह युवक उसे बातों में उलझाकर कार में बैठाकर ले गए।
विज्ञापन

आरोपियों ने धमकाकर उससे 51,500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए और 15 हजार रुपये नकद लिए। इसके बाद शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में कार से उसे उतारने के बाद सभी फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
बुधवार को लदपुरा बाइपास के निकट से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान रोहित निवासी ग्राम हरसोड़ा थाना तितरम, जनपद कैथल, सुमेर सिंह निवासी ग्राम खरक, पंडवा थाना कलायत, जनपद कैथल, विक्रम सिंह निवासी ग्राम बाडा थाना पुन्डरी, जनपद कैथल हरियाणा के तौर पर हुई।
आरोपियों के खिलाफ हरियाणा के कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल की है। अब उनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें