फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर देकर पांच लोगों की हत्या करने की वारदात में तीन आरोपी जेल में, सुनवाई 13 दिसंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जहानाबाद थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव में सात जनवरी 2019 को रात सेवानिवृत वनकर्मी वेगराज और उनके परिवार के पांच सदस्यों की दूध मेें जहर देकर हत्या कर दी गई थी। अपर सत्र न्यायाधीश अभिषेक कुमार पांडे की अदालत में सुनवाई हो रही है और तीन गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। अगली सुनवाई 13 दिसंबर 2021 को होगी।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव निवासी वेगराज, उनकी पत्नी रामवती, उनके बेेटे नेमचंद, पुत्रवधू ममता और वेगराज की विवाहित बेटी गायत्री देवी की दूध में जहर देकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने घटना की विवेचना की तो वेगराज के बेटे नेमचंद का दोस्त भोजीपुरा बरेली के खंजनपुर गांव के निवासी गुलशेर का नाम सामने आया था। उसके साथ भतीजे तस्लीम और सलीम भी शामिल थे। घटना करने के पीछे अहम वजह वेगराज के घर रखे पांच लाख रुपये थे। इसकी लूट के लिए वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस ने विवेचना के दौरान गुलशेर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटे गए कुछ रुपये बरामद किए। अभियुक्त तस्लीम के पास से और सलीम के पास भी रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें जेल भेजकर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। आरोपी घटना के समय से ही जेल में है। मामला अपर सत्र न्यायधीश अभिषेक कुमार पांडे की कोर्ट में विचाराधीन है। इस प्रकरण में सरकारी पक्ष की गवाही चल रही है। मुकदमे के वादी नरेश वर्मा, मृतक वेगराज के पुत्र धर्मपाल, गवाह घनश्याम पुत्र पूरन लाल का बयान न्यायालय में अंकित हो चुका है। मामले में अगली सुनवाई के लिए 13 दिसंबर 2021 की तारीख लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें