फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मझोला में गुरु पर्व पर निकली तीसरी प्रभात फेरी

Wed, 18 Nov 2026 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
मझोला। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में कस्बे में लगातार तीसरे दिन प्रभात फेरी निकाली गई। मंगलवार सुबह गुरुद्वारा श्री कलगीधर सिंह सभा मझोला से शुरू हुई इस फेरी में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना।
विज्ञापन

प्रभात फेरी सुबह करीब चार बजे गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ हुई। संगत ने ''जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल'' के जयकारों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यह फेरी पीलीभीत मार्ग से हनुमान मंदिर होते हुए पुलिस चौकी मार्ग से वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंची। रास्ते भर संगत ने गुरु महाराज का सिमरन किया। गुरुद्वारा पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद गुरुद्वारा प्रबंधन ने पकौड़ी और चाय का लंगर वितरित किया। कस्बे में गुरु पर्व को लेकर धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें