बीसलपुर। कोऑपरेटिव चीनी मिल मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने मंगलवार की शाम किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक आरके जैन को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में कहा गया है कि मिल प्रशासन पिछले काफी समय से मिल कर्मचारियों की मांगों की उपेक्षा कर रहा है। मिल कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। इससे परेशान होकर उनका संगठन 18 नवंबर को सुबह 10 बजे से मिल गेट पर धरना प्रदर्शन करेगा। इस दौरान मिल के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। संवाद