फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुलिसकर्मी समेत दो लोगों के घरों से नकदी और जेवर ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की सूचना पर पुलिस ने रात में ही पहुंचकर की जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। चोरों ने सोमवार की रात पुलिसकर्मी समेत दो घरों को निशाना बनाया। छत के रास्ते घर में घुसे चोर 50 हजार रुपये नकद व हजारों रुपये कीमत के जेवर चोरी कर ले गए। चोरों ने दो अन्य घरों में चोरी की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए।

पंकज कॉलोनी निवासी लालाराम वर्मा ने बताया कि रात दो-तीन बजे के बीच छत के रास्ते घुसे चोरों ने बरामदे में लगे लोहे के जाल का दरवाजा खोलकर कमरे में प्रवेश किया। कमरे में रखी अलमारी से उनकी पत्नी पार्वती, एसएसबी में तैनात पुत्री रोली के जेवर और 20 हजार रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन

चोरों ने उनके पड़ोसी फौजी के घर में भी घुसकर चोरी की कोशिश की, लेकिन आहट पर घटना को अंजाम नहीं दे सके। इसके अलावा कॉलोनी निवासी अरविंद मिश्रा के घर से 30 हजार रुपये और उनकी पत्नी का मोबाइल चोरी कर ले गए। गृहस्वामियों को तड़के सुबह घटना का पता चला।
विज्ञापन

लालाराम वर्मा और अरविंद वर्मा ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है। लालाराम ने बताया कि उनकी पुत्री रोली वर्मा एसएसबी में जबकि पुत्र बृजेश वर्मा पुलिस विभाग में है। उसकी तैनाती आईजी कार्यालय में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें