बृहस्पतिवार की दोपहर तेज धूप व र्मी से बचाव कर जाते लोग । संवाद
पीलीभीत। हल्की बारिश के बाद दिन में निकली तेज धूप से लोग बेहाल रहे।
बृहस्पतिवार को तड़के हुई हल्की बारिश से लोगों को दिन में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद की थी। सुबह करीब नौ बजे तक बादल छाए रहने व तेज हवा चलने से मौसम सुहावना भी हो गया था। नौ बजे के बाद जब धूप निकली तो एक बार गर्मी बढ़ गई।
दोपहर के समय हर कोई गर्मी से बेहाल दिखा। इस दौरान अधिकतम तापमान 42.6 व न्यूनतम तापमन 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया 15 जून से पहले बीच-बीच में मौसम में इस तरह का बदलाव देखा जा सकता है। हल्की बूंदाबांदी आने वाले दिनों में भी हो सकती है। संवाद
बृहस्पतिवार की दोपहर तेज धूप व र्मी से बचाव कर जाते लोग । संवाद