पीलीभीत। दस रुपये के चक्कर में पड़ोस के ही दो युवकों ने ई-रिक्शा चालक को बेरहमी से पीट दिया। पत्नी के तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी लक्ष्मी देवी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति प्रविंद्र कुमार ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। 28 मई को दोपहर साढ़े 12 बजे दस रुपये के लेनदेन को लेकर पड़ोसी अभिषेक और अमन ने गाली गलौज की। शोर सुनकर जब पीड़िता बीच बचाव कराने के लिए पहुंची, तो उससे भी मारपीट की गई। इसमें पीड़िता के सिर, हाथ व आंख के पास चोट आई। आसपास के लोगों के जमा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद