फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बेतरतीब खड़े वाहनों से रोज ही चौराहों पर लग रहा जाम

विज्ञापन
पीलीभीत के नौगवां चौराहे के पास खड़ी ईको व मैंजिक।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। मुख्य चौराहों पर संचालित हो रहे अवैध स्टैंड को हटाने के लिए मुख्यमंत्री से लेकर परिवहन मंत्री का आदेश आने के बाद भी जिम्मेदार उनका पालन नहीं करा सके। आज भी शहर के प्रमुख चौराहों पर अवैध टैक्सी स्टैंडों का संचालन बेखौफ किया जा रहा है। चौराहों पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस भी बैकफुट पर नजर आती है।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख चौराहों से अवैध स्टैंड हटाने के लिए आदेश आने के बाद अधिकारी वाहवाही लूटने के लिए एक-दो दिन जमकर कार्रवाई करते हैं, लेकिन इसके बाद स्थिति जस की तस हो जाती है। नौगवां चौराहा पर बरेली और टनकपुर रोड दो साइडों में ट्रैफिक पुलिस के जवान ड्यूटी पर दिखते है। बावजूद इसके बेतरतीब खड़े वाहनों को देखा जा सकता है।
इसी प्रकार इस समय असम चौराहा पर फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। इससे यहां पर भी अव्यवस्थाएं हावी हैं। एक साइड से दोनों तरफ वाहनों का संचालन हो रहा है। चौकी नजदीक होने के बाद भी आधी सड़क घेरकर टैक्सी संचालक सवारियों को बैठाते देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

-
ओवरब्रिज के नीचे नाम के लिए बनाया गया टैक्सी स्टैंड
शासन से आदेश मिलने के बाद जगह न मिल पाने पर नौगवां ओवरब्रिज के नीचे टैक्सी स्टैंड के लिए जगह चयनित की गई, लेकिन यहां पर नाममात्र को ही वाहन खड़े किए जाते है। यहां पर दुकानदारों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है।
-
डीएम की बैठक के बाद भी नहीं दिखा असर
डीएम ने बृहस्पतिवार को गांधी सभागार में एआरटीओ व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अवैध टैक्सी स्टैंड हटाने के निर्देश दिए, लेकिन शुक्रवार को इसका असर बिल्कुल भी नहीं दिखा।
-
अवैध टैक्सी स्टैंड को लेकर समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। फिलहाल चौराहोंं पर टैक्सी स्टैंडों का संचालन नहीं होने दिया जा रहा है। अगर ऐसा है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- वीरेंद्र सिंह, एआरटीओ

पीलीभीत के नौगवां चौराहे के पास खड़ी ईको व मैंजिक।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें