फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शहर की तिरुपति गोल्डन पार्क में तेंदुआ दिखने का शोर

Sat, 29 Mar 2025 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर की तिरुपति गोल्डन पार्क में शनिवार देर शाम एक घर में तेंदुए की मौजूदगी का शोर मचने से हड़कंप मच गया। सूचना पर सामाजिक वानिकी के साथ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शहर की तिरुपति गोल्डन कॉलोनी बेनहर कॉलेज मार्ग से सटे इलाके में स्थित है। कॉलोनी निवासी भूपेंद्र कौर ने बताया कि शनिवार देर शाम करीब आठ बजे वह घर में ही किचन से निकलकर दरवाजे की ओर आ रही थी। इस दौरान उनकी नजर छत से जीने के रास्ते नीचे उतर रहे किसी जानवर पर पड़ी। उनका कहना है कि जानवर तेंदुए जैसा प्रतीत हो रहा था।
जानकारी पर कॉलोनी के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर शेर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डिप्टी रेंजर शेर सिंह का कहना है कि घर के अलावा आसपास क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया। कहीं तेंदुओं की मौजूदगी के प्रमाण नहीं मिले हैं। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें