फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वर्जित क्षेत्र में अतिक्रमण का अंबार, चेतावनी बोर्ड पर बजट खर्च कर रहा विभाग

Thu, 27 Mar 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। विभागीय अनदेखी से 22 किलोमीटर लंबे शारदा डैम के प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध कब्जों की भरमार हो गई। झोंपड़ी के साथ पक्के निर्माण कराए गए। अब विभाग की ओर से चेतावनी बोर्ड लगा लगाकर बजट ठिकाने लगाने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन




कलीनगर तहसील क्षेत्र में मिट्टी से बना एशिया का सबसे लंबा शारदा डैम का हाल-बदहाल है। बजट के अभाव में डैम के अंदर के भाग की लंबे समय से मरम्मत नहीं हो सकी। वहीं सुरक्षा के लिहाज से डैम के 200 मीटर दायरे को खाली रखने का नियम है, लेकिन अफसरों की अनदेखी से डैम के वर्जित क्षेत्र में अवैध कब्जे हो गए।
लोगों ने पक्के निर्माण करा लिए। पूर्व वर्षों में वर्जित क्षेत्र के अतिक्रमण को लेकर अफसरों की सख्ती नोटिस जारी करने तक सीमित रही। अब सिंचाई विभाग के शारदा सागर खंड के अधिशासी अभियंता की ओर से डैम क्षेत्र में जगह-जगह वर्जित क्षेत्र में अवैध कब्जा न करने केलिए चेतावनी वाले बोर्ड लगवाए गए हैं। शारदा सागर खंड के सहायक अभियंता मुकेश चंद्रा ने बताया कि शारदा डैम के रखरखाव के लिए शासन स्तर पर प्रस्ताव लंबित हैं। जितना बजट मिलता है, उसके अनुसार कार्य कराए जाते हैं। बाहरी क्षेत्र में जिन लोगों ने अतिक्रमण किया है उसके लिए बराबर चेतावनी और निर्देश दिए जाते रहे हैं।
विज्ञापन





एक हजार अतिक्रमणकारियों को किया था सूचीबद्ध
डैम के बाहरी इलाके में वैसे तो सिंचाई विभाग का काफी क्षेत्र था। सुरक्षा के लिहाज से डैम की मुख्य बॉडी से लेकर 200 मीटर की चौड़ाई में जीरो किलोमीटर से लेकर 22 किलोमीटर तक का क्षेत्र प्रतिबंधित कर दिया था। इस दायरे में किसी तरीके का कोई निर्माण कार्य या कोई अतिक्रमण नहीं किया जा सकता है। शुरुआत में इसकी निगरानी हुई, लेकिन बाद में वर्जित क्षेत्र में अतिक्रमण शुरू हो गया। पूर्व में करीब एक हजार अतिक्रमणकारियों को सूचीबद्ध किए गए थे, लेकिन कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। वर्तमान में वर्जित क्षेत्र के 80 फीसदी दायरे में अवैध कब्जे हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें