फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिले की 399 मस्जिदों में अलविदा की नमाज आज

Thu, 27 Mar 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की ओर से कड़े इंतजाम किए गए हैं। नमाज को लेकर शहर के अलावा देहात क्षेत्रों में भी पुलिस अलर्ट रहेगी। इसके लिए थाना पुलिस के अलावा अतिरिक्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

रमजान के आखिरी जुमा को लेकर शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। ऐसे में शहर की जामा मस्जिद के अलावा जिलेभर में बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने जाएंगे। जिले में 399 मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। इसमें शहर में कोतवाली और सुनगढ़ी क्षेत्र में 50 से अधिक स्थानों पर नमाज अदा की जाएगी।
इसके अलावा बीसलपुर, पूरनपुर, अमरिया, बरखेड़ा, जहानाबाद, माधोटांडा, बिलसंडा, न्यूरिया आदि क्षेत्रों में भी अलविदा की नमाज होगी। नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। शहर में 55 प्वाइंट बनाकर पुलिस कर्मियों की डयूटी लगाई गई है। संवेदनशील श्रेणी में शामिल पांच स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स लगाकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। कोतवाली में तीन इंस्पेक्टर समेत करीब 21 सिपाही रिजर्व में रखे गए हैं। सीओ, थाना प्रभारी के अलावा चौकी प्रभारियों को क्षेत्र में नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि अलविदा को लेकर पुलिस सतर्क रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें