फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्थानीय मार्गों पर बेहद कम हैं एमएसटी धारक

Tue, 02 Dec 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बसों का स्थानीय मार्गों पर संचालन सही तरह से न होने से सीजन टिकट (एमएसटी) धारक नामात्र हैं। बरेली मार्ग पर तो कुछ एमएसटी धारक हैं, लेकिन बीसलपुर, पूरनपुर मार्ग पर इनके आंकड़े कम हो रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो से 103 बसें संचालित हैं। इसमें अधिकांश बसों का संचालन लंबी दूरी के रास्तों पर किया जा रहा है। स्थानीय मार्गों पर कुछ एक बसों का संचालन ही हो रहा है। जिन बसों का संचालन किया जा रहा है। इनके समय का निर्धारण भी सही नहीं है। बीसलपुर, पूरनपुर से रोजाना एक हजार से अधिक दैनिक यात्रियों की आवाजाही है। बसों की समय सारणी सही न होने से अधिकांश लोग रेल से ही यात्रा कर रहे है।
आंकड़ों की बात की जाए तो वर्ष 2020 से 2025 तक महज 30-35 एमएसटी धारक ही रोडवेज की बसों से यात्रा कर रहे है। इसमें भी बरेली, टनकपुर के यात्री शामिल है। पूरनपुर और बीसलपुर मार्ग पर एक भी एमएसटी धारक नहीं है। एआरएम विपुल कुमार पाराशर ने बताया कि रोजाना सफर करने वाले यात्री रोडवेज डिपो पर काफी कम है। जो लोग यात्रा कर रहे है। वह रोजाना टिकट लेकर यात्रा कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें