गांव की जनसंख्या 1297 और वोटर 2734 है न चौंकने वाली बात, लेकिन सही।
दरअसल तहसील क्षेत्र में जनसंख्या के अनुपात से अधिक, बराबर और जनसंख्या से
अधिक मतदाता वाले 17 गांव की वोटर सूचियां ऐसी ही पाई गईं। वजह गांव में न
रहने वाले तमाम लोग भी मतदाता सूची में शामिल है। जनसंख्या और वोटर के
अनुपात को कैसे ठीक किया जाए, इसको लेकर बुधवार को पर्यवेक्षकों की बैठक कर
निर्देश दिए गए।
प्रभारी एडीओ (पंचायत) अरविंद वर्मा ने बताया कि पिछली
मतदाता सूचियों में क्षेत्र के 17 गांव ऐसे पाए गए हैं जिनकी जनसंख्या और
वोटरों का अनुपात सही नहीं है। उन्होंने बताया कि गांवों की जनसंख्या वर्ष
2011 के अनुसार है। जनगणना के बाद गांव में रहने वाले तमाम लोग दूसरे गांव
में चले गए, लेकिन गांव की वोटर लिस्टों में उनके नाम हैं।
इसके अलावा
जनसंख्या के बाद अन्य गांव के लोग उक्त गांव में आकर रहने लगे और इसी गांव
की मतदाता सूची में उनके नाम शामिल हुए। ऐसे 17 गांवों को चिन्हित किया गया
है। जनसंख्या और वोटरों के अनुपात को ठीक करने को ब्लाक सभागार में बुधवार
को सुपरवाइजरों की बैठक लेकर निर्देश दिए गए, ताकि वोटर लिस्टों को आबादी
के अनुसार सुधार कराया जा सके। बैठक में प्रभारी बीडीओ देवेंद्र कुमार,
एसडीओ (समाज कल्याण) ज्ञानचंद आर्य, एडीओ (पंचायत) कौशलेंद्र सिंह भदौरिया
ने संबोधित किया।
वोटों की राजनीति के चलते नहीं कटे सूचियों से नाम
दरअसल
जिन गांव की वोटर और जनसंख्या के अनुपात में अंतर है (बराबर या उससे अधिक
वोटर है) उनकी सूचियों में वोटों को लेकर सुधार नहीं हो सका। वोटर दूसरे
गांव में रहने लगे। प्रधानी के चुनाव आदि को लेकर जीत उनकी हो। इसको लेकर
वोट नहीं कटने दिए गए।
0000
गांव जनसंख्या वोटर प्रतिशत
श्रीनगर 1161 1146 98.71
अशोकनगर 1319 1541 116.83
सिद्धनगर 1150 1248 108.32
देवीपुर 2128 1549 77.79
रमनगरा 1021 1929 188.93
अभयपुर माधौपुर 1356 1064 78.46
उदयकरनपुर 1399 1075 76.84
शेरपुर मकरंदपुर 3373 2702 80.17
जमुनिया जगतपुर 1757 1406 80.50
कबीपुर कसगंजा 1297 2734 210.10
हरीपुरकलां 1513 1249 82.55
अभयपुर जगतपुर 2688 2568 95.54
पिपरिया मझारा 2825 2357 83.43
बैल्हा 1554 2361 151.93
खिरकिया बरगदिया 1324 1255 94.79
नरायनपुर ज.पूरनपुर 2808 2571 91.56