एबीवीपी के जिला संगठन मंत्री दीपक कुमार के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता बुधवार को बीएसए कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की प्रवेश प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए बीएसए का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने बीएसए को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में कहा कि बॉ स्कूलों की प्रवेश प्रक्रिया को सार्वजनिक नहीं किया गया। आरोप है कि बॉ स्कूल ललौरीखेड़ा में प्रवेश के नाम पर धन उगाही का प्रयास किया गया। परिषद के कार्यकर्ता एक जुलाई को स्कूल पहुंचे तो वहां ताला बंद हो गया। दूसरे वार्डन नहीं मिली। मोबाइल फोन पर संपर्क किया गया तो वार्डन ने नवाबगंज में होना बताया। बताया कि जब वार्डन से प्रवेश सूची मांगी गई तो उन्होंने उन्होंने सूची देने से इंकार कर दिया। छात्राओं का शोषण न होने देने और इसके खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। ज्ञापन में मामले की जांच कराने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में पंकज साहनी, रवि कुमार, विकास, सोनू, अजय लोधी, रोहित, संदीप पाटिल, सुनील कुमार, जितेंद्र मौर्य, विपिन मौर्य, रुपेंद्र गंगवार, चंद्रप्रकाश आदि शामिल रहे।