पूरनपुर। कलीनगर रोड स्थित फैक्टरी से चोरों ने ब्रेड बनाने के सांचे चोरी करने की कोशिश की। इसी दौरान एक चोर को फैक्टरी संचालक ने लोगों की मदद से पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया, लेकिन उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा।
घटना बृहस्पतिवार रात की है। नगर चौकी इंचार्ज प्रद्युम्मन सिंह ने बताया कि गांव गुलड़िया मुस्तकीन खाता निवासी हरदीप सिंह की कलीनगर रोड पर ब्रेड बनाने की फैक्टरी है। दो लोगों ने ब्रेड बनाने के सांचे चोरी करने की कोशिश की। एक आरोपी मोहल्ला रजागंज निवासी शाहिद को हरदीप सिंह ने लोगों की मदद से पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया, उसका साथी भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद