फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आठ दिन पूर्व हुए हादसे की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। आठ दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में वृद्ध की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव शंकरपुर छावनी निवासी राम निवास ने बताया कि उसके पिता पुत्तन लाल 18 अप्रैल को एक शादी समारोह में शामिल होने घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया भूपसिंह आए थे। रात्रि में उसके पिता पैदल जा रहे थे। गांव के सामने मार्ग पर पूरनपुर की ओर से तेज गति से आ रहे बाइक चालक ने पिता को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

बारातियों ने चालक को पकड़ लिया और वाहन अपने कब्जे में ले लिया। घायल को सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की तहरीर देने पर घुंघचाई पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें