फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जीजीआईसी में आज पूरा हो जाएगा कॉपियों को जांचने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
- ड्रमंड में भी बृहस्पतिवार को काम समाप्त कराने पर जोर
विज्ञापन

-करीब 12 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का बाकी है मूल्यांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम अंतिम चरण में है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को कॉपियां जांचने का काम समाप्त हो जाएगा। वहीं ड्रमंड में भी बृहस्पतिवार को मूल्यांकन पूरा कराने पर जोर है। फिलहाल इंटर और हाईस्कूल में करीब 12 हजार कॉपियों का मूल्यांकन शेष बचा है।
16 मार्च से जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की कॉपियों को जांचा जा रहा है। यहां 88,937 उत्तर पुस्तिकाएं भेजी गईं। ड्रमंड कॉलेज में इंटर का मूल्यांकन हो रहा था। यहां 87,825 कॉपी भेजी गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूल्यांकन के दौरान मुजफ्फरनगर के शिक्षक के साथ हुई घटना को लेकर एक दिन बहिष्कार भी किया गया था। विरोध के बीच मूल्यांकन का काम जारी रहा। अब मूल्यांकन का काम अंतिम दौर में है। होली के अवकाश के कारण सोमवार और मंगलवार को मूल्यांकन नहीं किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश कुमार चौधरी ने बताया जीजीआईसी में करीब तीन हजार कॉपी शेष बची हैं। यहां पर बुधवार को काम समाप्त हो जाएगा। ड्रमंड में भी करीब नौ हजार कॉपियों का मूल्यांकन शेष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें