फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दहेज न लाने पर महिला को बच्चों समेत घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर दो बच्चों समेत घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि पति दूसरी महिला को घर ले आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव रानीगंज निवासी रघुवीर की पुत्री रेशमा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी शादी गांव मढ़ाखुर्द कलां उर्फ बिलबुझिया निवासी सागर से 21 अप्रैल 2019 को हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ससुरालियों ने दहेज में बाइक मांगनी शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर कई बार पिटाई कर उसे घर से निकाला गया। वह हर बार मायके वालों के भेजने पर ससुराल आ जाती थी।
इस दौरान उसने एक पुत्र और पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद भी दहेज की मांग को लेकर ससुराली अक्सर उसकी पिटाई किया करते थे। आरोप है कि पति 11 नवंबर 2024 को खुटार थाना क्षेत्र की एक युवती को घर ले आया। इसके बाद ससुरालियों ने मारपीट कर दोनों बच्चों के साथ उसे घर से निकाल दिया गया। सेहरामऊ उत्तरी इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर विवाहिता के पति और अन्य ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें