तेज हवा और बारिश से गुल बरखेड़ा कस्बे की बिजली संवाद
पीलीभीत। जिले में शनिवार की देर रात के नौ बजे मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे कई इलाकों में बिजली कटौती भी हुई है। उधर, बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
मौसम ने शनिवार देर शाम से ही करवट लेना शुरू कर दिया था। रात नौ बजे के बाद जिले के अलग अलग हिस्सों में तेज हवा और बारिश होने लगी। बरखेड़ा क्षेत्र में आंधी और बारिश से बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है। करीब एक घंटे से कस्बे कई मोहल्लों की बिजली गुल है। शहर में भी हवा और बारिश का असर बिजली आपूर्ति पर पड़ा है। बिजली गुल होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम का यह मिजाज जिले में अन्य क्षेत्रों में भी है। बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में खड़ा और कटी पड़ी गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। अधिक बारिश होने से कटी फसल को और अधिक नुकसान हो सकता है। संवाद