फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खेल मैदान निर्माण में सिर्फ गेट लगाकर कमाई का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में मनरेगा से खेल मैदान निर्माण में जमकर खेल किया गया। मैदान के मानकों का ध्यान तो रखा नहीं गया। प्रतियोगिताओं का आयोजन भी नहीं हुआ। पूरनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत खासपुर के खेल मैदान निर्माण में भी इसी तरह का खेल किया गया।
विज्ञापन

पीलीभीत- माधोटांडा मार्ग के किनारे गांव जमुनिया से पहले बने इस खेल मैदान का सिर्फ गेट ही नजर आता है। बमुश्किल एक बीघे में बने इस खेल मैदान में पैदल टहलने के लिए भी पर्याप्त स्थान नहीं है । किसी तरह का कोई ट्रैक नहीं बना है। मैदान भी नीचे में है। सड़क किनारे बने पानी निकास नाले का पानी खेल मैदान में भरता है। मैदान के आसपास तार फेंसिंग या अन्य कोई इंतजाम भी नजर नहीं आते है। खेल मैदान का निर्माण करीब तीन वर्ष पूर्व कराया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि यह खेल प्रतियोगिता तो दूर टहलने तक की व्यवस्था नहीं है। खेल मैदान का कोई लाभ युवाओं को नहीं मिल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें