फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती में नहीं जाएगा कूड़ा-कचरा, रासायनिक कचरा भी रोका जाएगा

विज्ञापन
कल्कट्रेट स्थित गांधी सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेते डीएम पुलकित खरे। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। गोमती उद्गम स्थल को संवारने की मुहिम तेजी से आगे बढ़ रही है। डीएम की अध्यक्षता में हुई गंगा समिति की समीक्षा बैठक में गांव, कस्बों और शहर के नालों से बहकर जाने वाले कूड़े को रोकने के साथ रासायनिक कचरे को भी रोकने के निर्देश दिए। डीएम ने गोमती नदी के किनारे बसे गांवों को ओडीएफ प्लस करने और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
विज्ञापन

डीएम पुलकित खरे ने कहा कि गोमती की सफाई का अभियान पूरा होने के बाद नदी के तट के दोनों साइड में पौधरोपण कराया जाएगा। संबंधित ग्राम पंचायतों के सहयोग से कार्यक्रम चलाया जाएगा। समिति से ऐसे लोगों को भी जोड़ा जाएगा जो गोमती के पुनरुद्धार कार्यक्रम से जुड़े हैं। बैठक के दौरान गोमती नदी के किनारे स्थित ग्रामों को ओडीएफ प्लस कराने के साथ प्रत्येक ग्राम पंचायत में गंगा समिति को सक्रिय करने के लिए डीपीआरओ को निर्देशित किया। अगर किसी ग्राम पंचायत का नाला गोमती में जा रहा है तो उसके मुहाने पर कचरा रोकने का प्रबंध किया जाए। अगर कहीं पर किसी मिल का गंदा पानी या रासायनिक कचरा नदी में जा रहा है तो उसे तत्काल रोका जाए। गोमती नदी केे किनारे के तालाबों को साफ कराया जाएगा। जल संरक्षण के लिए नदी किनारे स्थित गांवों में भी कैच द रैन के तहत डीसी मनरेगा के माध्यम से कार्ययोजना तैयार की जाएगी। जीएमडीआईसी को निर्देशित किया कि अगर किसी औद्योगिक इकाई का कचरा गोमती नदी में जा रहा है तो उसकी जांच कर तत्काल कार्रवाई कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें