फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सड़कों पर दौड़ रहे गन्ना भरे वाहनों में नहीं लगे रिफ्लेक्टर, जिम्मेदार बेखबर

विज्ञापन
पीलीभीत के माधोटांडा मार्ग पर खड़ी गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में नजर नहीं आता रिफ्लेक्टर ।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर और जिले की सड़कों पर बिना रिफ्लेक्टर और अन्य सुरक्षा उपायों के दौड़ रहे गन्ना भरे वाहनों से पुलिस, परिवहन और गन्ना विभाग बेखबर है। यह वाहन जाम की वजह और हादसे का कारण भी बन रहे हैं। जिम्मेदार कार्रवाई के नाम पर सिर्फ कागजी आंकड़े दुरुस्त करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

दो दिन पहले शहर के छतरी चौराहे पर एक कार रात के समय गन्ना भरे ओवरलोड़ ट्रक की चपेट में आ गई थी। आधे घंटे से अधिक समय तक हंगामा होता रहा। इसी समय कई ट्रैक्टर-ट्राॅली और गन्ना भरे ट्रक बिना रिफ्लेक्टर के गुजरे। यह सिर्फ एक दिन की बात नहीं, नजारा सुबह से देर रात तक दिखता है।
गन्ना भरे वाहन बिना सुरक्षा मानकों को पूरा किए ही फर्राटा भरते हैं। अधिकतर वाहन शहर के असम चौराहा, नौगवां, गौहनिया और स्टेशन चौराहे से होकर यहां पहुंचते है। इन चौराहों पर दिन भर ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी भी मौजूद रहते है। इनके सामने ही यह वाहन नियमों को तोड़ते हुए निकल जाते है।
विज्ञापन




ओवरहाइट होने से सड़क पर गिरता है गन्ना
वाहनों में गन्ना बेतरतीब ढंग से भरा जाता है। वाहन चालक इसे बांधते भी नहीं है। इससे इन वाहनों में भरा गन्ना पेड़ व तारों में फंसकर कई बार सड़क पर गिर जाता है। कई बार लोग इसकी चपेट में आने पर चोटिल भी हो जाते हैं।


नियमों की अनदेखी करने वाले गन्ना वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। गन्ना मिलों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन

- वीरेंद्र सिंह, एआरटीओ




गन्ना भरे वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अधीनस्थ कर्मचारियों को भी नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।
- राघवेंद्र सिंह, टीएसआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें