पीलीभीत। शाहजहांपुर को जाने वाली ट्रेन बृहस्पतिवार को करीब एक घंटा देरी से पीलीभीत से रवाना हुई। इससे ट्रेन से जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों ने देरी के चलते अन्य वाहनों का सहारा लिया।
ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को पीलीभीत-शाहजहांपुर को जाने वाली गाड़ी संख्या 55353 निर्धारित समय से प्लेटफॉर्म पर पहुंच गई, लेकिन बरेली से आने वाली गाड़ी के देरी से आने की वजह से शाहजहांपुर जाने वाली ट्रेन रवाना नहीं हो सकी। यह ट्रेन करीब एक घंटा तक प्रभावित हुई। रेलवे विभाग के अफसरों ने बताया कि बरेली से आने वाली ट्रेन के देरी होने के चलते शाहजहांपुर की ट्रेन करीब आधा घंटा लेट हुई है। संवाद