फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीएम की अपील के बाद अफसर पैदल पहुंचे दफ्तर, कर्मी वाहनों से

विज्ञापन
विकास भवन में खड़ी कर्मचारियों की गाड़ियां। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। पेट्रोल और डीजल की कम खपत करने की अपील के बाद अधिकारी-कर्मचारी पूर्ण रूप से पालन नहीं कर रहे हैं। ऑफिसर कॉलोनी में रहने वाले ज्यादातर अधिकारी कार से दफ्तर पहुंच रहे हैं। कुछ अधिकारियों ने पैदल जाने की पहल शुरू की है। वहीं, कर्मचारी वाहनोें से आना-जाना कर रहे हैं। उन पर डीएम के निर्देश का कोई असर नहीं है।
विज्ञापन

डीजल और पेट्रोल की खपत कम करने के लिए डीएम और एसपी ने अपनी एस्कार्ट हटा दी है। इस पहल को जन अभियान बनाने के लिए डीएम ने निर्देश जारी किए कि ऑफिसर कॉलोनी मेें रह रहे अधिकारी-कर्मचारी कलक्ट्रेट और विकास भवन सहित अन्य दफ्तरों में पैदल जाएं। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में अधिकारी पैदल गए, लेकिन शुक्रवार को कुछ अधिकारी कारों से गए। शुक्रवार की दोपहर करीब 12.58 बजे विकास भवन में करीब तीन सरकारी वाहन दिखाई दिए। एक लीड बैंक मैनेजर का वाहन शामिल था, जबकि करीब 20 से अधिक निजी गाड़ियां कर्मचारियों की वहां पर मौजूद थी। इसमें कर्मचारी ऐसे भी हैं, जो शहर में निवास करते हैं। इसके बाद भी वह अपने कारों को लेकर कार्यस्थल पर पहुंच रहे है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें