फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरीपुर के जंगल से निकला बाघ सड़क पर आया

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। हरीपुर जंगल से निकला बाघ रविवार को शेरपुर-जटपुरा मार्ग पर आ गया। इससे कुछ देर के लिए आवागमन थम गया। बाघ के खेतों की ओर जाने से राहगीरों ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। हरीपुर जंगल इलाके में जटपुरा गांव स्थित है। जंगल से निकलकर अक्सर बाघ गांव के समीप खेतों में आ जाता है। 28 फरवरी को जंगल से निकलकर खेतों में आए बाघ की कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की थी। इसके बाद हरीपुर रेंज की टीम ने बाघ के पगचिह्न ट्रेस कर निगरानी बढ़ा दी थी।
विज्ञापन

हालांकि अगले दिन खेतों में लोकेशन न मिलने से अफसर बाघ के जंगल में जाने की बात कह रहे थे लेकिन बाघ की चहलकदमी जारी रही। शुक्रवार शाम को बाघर फिर खेत में दिखा। दहशत के चलते किसानों ने खेतों की ओर जाना बंद कर दिया। रविवार को बाघ गांव जटपुरा से शेरपुर जाने वाले मार्ग पर पहुंच गया। बाघ देख राहगीरों के पसीने छूट गए। कुछ देर के लिए आवागमन रुक गया। बाघ के खेतों में जाने के बाद आवागमन शुरू हुआ। हरीपुर रेंजर साजिद हसन ने बताया कि बाघ की लगातार निगरानी कराई जा रही है। जंगल की ओर चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें