फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: यूकेजी की बालिका से शिक्षक ने की छेड़खानी, विरोध पर पिटाई कर धमकाया

Tue, 20 May 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। शिक्षक ने नौ साल की यूकेजी की बालिका से कई बार छेड़खानी की। विरोध पर उसकी पिटाई की गई। सहमी बालिका ने ट्यूशन जाने से इन्कार कर घटना की जानकारी मां को दी। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


घटना पूरनपुर देहात की है। एक मदरसा में यूकेजी में पढ़ने वाली नौ साल की बालिका शाहरूख के घर चार महीने से ट्यूशन पढ़ने जाती है। बालिका से शिक्षक शाहरूख ने कई बार छेड़खानी की। विरोध पर उसकी पिटाई की और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। छेड़खानी की घटना से सहमी बालिका ने सोमवार को ट्यूशन जाने से इन्कार कर दिया। बालिका के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि घटना की जानकारी उसकी पुत्री ने अपनी मां को दी। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। शिक्षक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें