पीलीभीत। इंजन की शंटिंग के दौरान शंटर ने सिग्नल ओवरसूट कर दिया। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। इसके बाद सोमवार की सुबह अफसरों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी की।
रविवार-सोमवार की रात करीब एक बजे रेलवे स्टेशन की क्रॉसिंग संख्या 201 पर इंजन की शंटिंग कराई जा रही थी। इस दौरान शंटर सतपाल ने सिग्नल ओवरसूट कर दिया। रेलवे के पैनल को देख रहे एएसएम पीके वर्मा ने यह घटनाक्रम देख लिया। इसके बाद मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
मामले की जानकारी मिलने के बाद सोमवार की सुबह एडीआरएम मनोज कुमार के साथ एडीएसओ हरीशंकर और अन्य अफसर यहां पहुंचे। अफसरों ने सुपरवाइजरों की टीम गठित कर जांच रिपोर्ट मांगी। इस दौरान परिचालन, सिग्नल, और कैरेज और लोको के सुपरवाइजर मौजूद रहे। अफसरों ने सभी से बारीकी से पूछताछ की।