फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दंपती से लूट मामले का खुलासा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। हरीपुर जंगल में तमंचे के बल पर दंपती से लूटपाट के मामले में हजारा पुलिस ने रामनिवास की ओर से तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल इस मामले में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन




लूटपाट की घटना बृहस्पतिवार शाम पांच बजे हरीपुर जंगल में हुई थी। गांव ढक्काचांट निवासी रामनिवास अपनी पत्नी सूरज देवी के साथ बाइक से पूरनपुर की ओर से अपने गांव जा रहा था। जंगल में 15 किलोमीटर के समीप सड़क किनारे बैठे तीन बाइक सवार बदमाशों ने दंपती को रोककर गांव चंदिया हजारा के रास्ते की जानकारी की।
बाद में तमंचे के बल पर दंपती को जंगल के अंदर ले जाकर महिला से मंगलसूत्र और सोने के कुुंडल लूट लिए थे। इससे पहले बदमाशों ने गांव ढक्काचांट निवासी जियाउद्दीन और चंदिया हजारा निवासी बाइक से अपने बहनोई के साथ जा रहे विक्की को भी रोकने की कोशिश की थी।
विज्ञापन


घटना के बाद दंपती ने कोतवाली क्षेत्र की रुद्रपुर चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। रुद्रपुर चौकी पुलिस ने घटनास्थल हजारा थाने का होने की जानकारी देकर हजारा थाना क्षेत्र की चंदिया हजारा पुलिस चौकी भेजा था। सीओ विशाल चौधरी ने हजारा पुलिस चौकी पहुंचकर दंपती और अन्य लोगों से घटना की जानकारी ली थी।

इस मामले में एसओ हजारा प्रकाश सिंह ने भी टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसओ हजारा प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर पर रामनिवास की ओर से तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शीघ्र ही बदमाशों का सुराग लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें