फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जांच अधिकारी ने दोनों पक्षों के दर्ज किए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। खंड शिक्षाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय नीवाडांडी में मिडडे मील घोटाले के संबंध में दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन




सकुटिया जसकरनापुर की प्रधान लड़ैती देवी ने पिछले दिनों डीएम संजय कुमार सिंह को पत्र भेजकर मजरा नीवाडांडी के प्रधानाध्यापक पर मिडडे मील योजना में बड़े पैमाने पर घोटाला करने का आरोप लगाया था। डीएम ने मामले की जांच जिला बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. अमित सिंह को सौंपी थी, जिस पर उन्होंने खंड शिक्षाधिकारी हर्षित शर्मा को मामले की जांच करने के लिए अधिकृत किया था।
विज्ञापन

इसी क्रम में खंड शिक्षाधिकारी ने दोनों पक्षों को अपने कार्यालय बुलाया और बयान दर्ज किए। प्रधानाध्यापक इसहाक हुसैन ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को मनगढ़ंत बताते हुए स्वयं को निर्दोष बताया। खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि जांच अभी पूरी नहीं हुई है। बहुत जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें