फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पहले खोदी गई सड़क को नहीं किया ठीक, अब फिर से आगे कर दी खोदाई

विज्ञापन
गजरौला में  पाइप लाइन डालने के बाद नही किया समतल । संवाद
विज्ञापन
अमृत योजना के तहत चल रहा है पाइपलाइन डालने का कार्य, आवागमन में हो रही दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत/ गजरौला। अमृत योजना के तहत शहर के साथ ही गांवों में पाइपलाइन डाली जा रही है। इस दौरान खोदी गई सड़कें जहां शहर में लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहीं हैं तो गांवों में भी स्थिति इससे अलग नहीं है। पहले खोदकर डाली गई सड़कों को ठीक नहीं किया जा रहा, तो शेष सड़क को भी खोदकर डाल दिया जा रहा है। ऐसे में लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।
इस समय शहर से लेकर गांवों तक जल जीवन मिशन अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है। घरों में कनेक्शन भी दिए जा रहे हैं। ओवरहेड टैंक बनने के बाद मौजूदा समय में पाइप डालने के लिए ठेकेदार की ओर से सड़कों को खोदा जा रहा है।
विज्ञापन

सड़क खोदने के बाद पाइप डालकर मात्र मिट्टी डाली जा रही है। इससे लोगों को सड़क समतल न होने से परेशानी हो रही है। कस्बे में सात माह पहले मस्जिद मार्ग खोदा गया था। उसमें से आधे मार्ग पर पाइप लाइन डालने के बाद लोग नदारद हो गए और सड़क को ठीक नहीं किया गया।
पाइप लाइन पड़ा हुआ मार्ग आज भी जस का तस है। इसके आगे जो मार्ग खोदा गया उसमें न तो पाइपलाइन डाली गई और न ही उसको ठीक किया गया है। अब दो दिन से नए मार्गों को भी खोदना शुरू कर दिया गया है। ऐसे में लोगों के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उन्हें आने-जाने में काफी दिक्कत आ रही है।
.......
खोदे गए मार्ग से हो रही है दिक्कत
दिव्यांग हूं और रिक्शा से चलता हूं। बीच में मार्ग खोद दिया गया है। जहां पर न तो पाइप ही पड़ा है और न पटान किया गया। ऐसे में वहां से निकलने में काफी परेशानी होती है, साथ ही खतरा भी रहता है।
- शिवकुमार
.........
परचून की दुकान चलाता हूं। दुकान के आगे खोदाई की गई है। कई महीनों से मार्ग खुदा पड़ा है। जिससे आने-जाने वाले ग्राहकों को काफी परेशानी हो रही है। यही नहीं कई बच्चे गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

-प्रमोद कुमार शर्मा
.........
पाइप लाइन डालने और कनेक्शन के बाद सड़क को ठीक कराया जाता है। यदि कहीं ऐसा है तो उसे दिखावाकर सही कराया जाएगा।
- मनीष गंगवार, अधिशासी अभियंता, जल निगम ग्रामीण

गजरौला में  पाइप लाइन डालने के बाद नही किया समतल । संवाद

गजरौला में  पाइप लाइन डालने के बाद नही किया समतल । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें