फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फिर बदहाल हो गई असम हाईवे को मिलाने वाली सड़क

विज्ञापन
पीलीभीत शहर की रामलीला रेलवे क्रांसिग जाने वाली सड़क पर गड्ढे।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। उपाधि कॉलेज चौराहा से रेलवे क्रॉसिंग होते हुए असम हाईवे को मिलाने वाली सड़क बारिश के बाद बदहाल हो गई है। सड़क पर हुए गड्ढों में पानी भरने से वह तालाब का रूप ले चुके हैं। ऐसे में वाहन चालकों के सामने खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

असम हाईवे पर जाने के लिए वाहन चालकों और अन्य लोगों के लिए रामलीला मार्ग सीधी रास्ता है। यहां से जाने पर कम समय लगता है। लिहाजा इसी मार्ग से लोगों का अधिक आना-जाना रहता है। पिछले कई साल से यह मार्ग बदहाल था। पूरी सड़क पर गड्ढे थे। इससे लोगों का निकलना दूभर हो गया था।
गड्ढों को लेकर पिछले वर्ष नवंबर माह में पैचवर्क कराया गया। इससे कुछ समय तक सड़क ठीक रही। गन्ना भरे वाहन गुजरने से सड़क फिर से गड्ढों में तब्दील होने लगी। ऐसे में चीनी मिल का पेराई सत्र समाप्त होने पर सड़क पर गड्ढों के अलावा कुछ नहीं बचा। समस्या को लेकर नगर पंचायत नौगवां पकड़िया की ओर से सावन माह से पहले गड्ढों को भरवाया गया। इससे वाहन चालकों को राहत मिली।
विज्ञापन

यह राहत अधिक समय तक नहीं रह सकी। जुलाई में बाढ़ और बारिश से सड़क फिर बदहाल हो गई। हालत यह है कि हल्की बारिश में ही गहरे गड़्ढा तालाब का रूप ले रहे है। ऐसे में ई-रिक्शा आदि आए दिन पलटते रहते है। समस्या को लेकर जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए हैं।




दूरी और समय की होती है बचत
उपाधि कॉलेज चौराहा से असम हाईवे को जाने के लिए रामलीला मार्ग काफी सुगम और कम दूरी का रास्ता है। वैसे नौगवां चौराहा होकर अंडरपास या फिर ओवरब्रिज से भी जाया जा सकता है लेकिन ऐसे में दूरी बढ़ जाती है। समय भी ज्यादा लगता है। शहर में आने वाले अधिकतर लोग इसी मार्ग से आते हैं। इस मार्ग पर जाम की समस्या भी नहीं रहती है।
विज्ञापन


सड़क निर्माण को लेकर शासन में प्रस्ताव भेजा गया है। वहां से स्वीकृति होने के बाद काम कराया जाएगा।
- अजीज अहमद, ईओ, नगर पंचायत नौगवां पकड़िया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें