फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजल्ट देखने निकला दसवीं का छात्र लापता

Mon, 16 May 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गजरौला।
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन
- तीन विषय में फेल होने पर घरवालों को सता रही चिंता
- गजरौला पुलिस को सूचना देकर की बरामदगी की मांग 
हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम देखने के लिए निकला छात्र रविवार दोपहर से लापता है। तीन विषय में छात्र के फेल होने की जानकारी लगने के बाद से घरवालों को अप्रिय वारदात का डर सताने लगा है। चौबीस घंटे बाद भी छात्र का सुराग न लगने पर घरवालों ने पुलिस को सूचना देकर बरामदगी की मांग की है। 
विज्ञापन

कस्बे के ध्योना गांव के रहने वाले मोहनलाल किसान हैं। उनके चार बच्चे दो बेटी और दो बेटे हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा सूरज (16) सुहास गांव के एक स्कूल में कक्षा दस का छात्र है। रविवार को दोपहर दो बजे वह परीक्षा परिणाम देखने जाने की बात कहकर घर से निकला। इसके बाद से उसका कोई अता पता नहीं है। देर शाम तक बेटे के घर न आने पर घर में कोहराम मच गया। हर कोई छात्र को लेकर चिंतित हो उठा। गांव के लोगों के साथ मिलकर रिश्तेदार छात्र की तलाश में निकल गए। उसके दोस्तों एवं आसपास के इलाकों में तलाशा, लेकिन वह नहीं मिल सका। इतना जरूर पता लग गया कि छात्र हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा में तीन विषय में फेल हो गया है। बेटे के फेल होने का पता लगते ही घरवालों की चिंता और बढ़ गई है। वह कोई गलत कदम न उठा ले, इसका डर घरवालों को सता रहा है। सोमवार को काफी स्थानों पर तलाश करने के बाद भी उसका सुराग न लगने पर दोपहर को पिता ने गजरौला पुलिस को इसकी सूचना दी है। बेटे की बरामदगी की मांग पुलिस से की गई है। उधर, पुलिस ने परिवारीजनों से लापता छात्र का फोटो मंगाया है। पुलिस ने बताया कि फोटो मिलते ही छात्र की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी जायेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें