फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों की थाली में नहीं  पहुंच रहा सरकारी अनाज

Mon, 16 May 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जहानाबाद।
विज्ञापन
हालात बदतर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
- खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री के क्षेत्र में हालात बदतर
 कोटेदार, विभागीय अधिकारियों की मनमानी से लोग परेशान
- नाराज उपभोक्ताओं ने सितारगंज हाइवे पर किया प्रदर्शन
 कस्बा के उपभोक्ताओं ने कोटेदारों पर घटतौली, कालाबाजारी, अपने मन मुताबिक कार्य करने व समय पर दुकान न खोलने का आरोप लगाया है। सोमवार को तमाम उपभोक्ताओं ने कोटेदारों के विरोध में सितारगंज नेशनल हाइवे पर प्रदर्शनकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान समस्या का जल्द समाधान न होने पर उग्र आंदोलन करने का भी ऐलान कर दिया है। 
उपभोक्ताओं का आरोप है कि कस्बे में तीन राशन की दुकानें हैं। एक दुकानदार ने चार साल पहले स्वेच्छा से अपनी दुकान को बंद कर दिया था, जिससे वह दुकान कस्बे के ही एक कोटेदार के पास संबद्ध हो गई, जिससे एक कोटेदार चार साल से दो दुकानों को चला रहा है। मौजूदा समय में कस्बे में तीन सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानें तो हैं, लेकिन दुकानदार सिर्फ दो हैं। आरोप है कि दोनों दुकानदार तीसरी दुकान का सामान की कालाबाजारी कर देते हैं। विरोध करने पर उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार करते हैं और उपभोक्ताओं से दबंगई से पेश आते हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कई बार उच्च्चाधिकारियों से शिकायत की गई, लेेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। उधर, कोटेदार क्रमश: सईद खां व रामऔतार लगाए गए आरोप को निराधार बता रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को तमाम उपभोक्ता कस्बे से गुजर रहे सितारगंज हाइवे पर एकत्र हुए और कोटेदारों के विरोध में प्रदर्शनकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान हाइवे पर जाम भी लग गया था। इस दौरान मुकर्रम वली खां, तौहीद हसन, नदीम खां, तैय्यब खां, शोहराब खां, मौज्जम खां, नसीम बेग, इकराम बेग, फुरकान बेग, इस्तिखार मंसूरी, इमरान नूर राशिद रजा, गुड्डू बादशाह याकूब बेग आदि शामिल रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें