फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत सम्मेलन में धर्म की रक्षा का लिया गया संकल्प

विज्ञापन
पूरनपुर में हुए संत सम्मेलन में मौजूद संत और अन्य लोग। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पूरनपुर। मंदिर के महंत की बरसी पर संत सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में आसपास के अलावा दूर-दराज से संत शामिल होने पहुंचे। सम्मेलन में धर्म की रक्षा का संकल्प लिया गया। संतों ने प्रवचन किए।
विज्ञापन

रामलीला मेला मैदान के समीप स्थित श्रीराम जानकी मंदिर और गांव अमरैयाकलां के लाल बाबा मंदिर में महंत रहे बाबा रणछोड़दास का सोमवार को नगर के रामलीला मेला मैदान में बरसी समारोह मनाया गया। संत सम्मेलन हुआ। इसमें अयोध्या से संत अमृतदास, मथुरा के धर्म जागरण प्रांत के दिनेश लावणिया, महंत ब्रहानंद आदि संतों ने भाग लिया। सम्मेलन में सनातन धर्म के प्रचार प्रसार को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। हिंदू धर्म की रक्षा का संकल्प लिया गया। संतों ने गुरु के बताए रास्ते पर चलने का लोगों से आवाहन किया। सम्मेलन के बाद मंदिर के महंत बाबा राघवदास ने भोग लगाकर प्रसाद बांटा। सम्मेलन में बाबा राघवदास, विधायक बाबूराम पासवान, जीवनदास, पूरनदास, प्रवक्तानंद, सुंन्दरदास, हरीओम दास, डोरी दास, अंशु गुप्ता, अवनीश, भारतेंदु चौहान, सर्वेश स्वर्णकार, चैतन्य दास आदि थे। संचालन सरोज वाजपेई ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें