बिजली विभाग के उपकेंद्र में घुसकर हंगामा कर तोड़फोड़ करने का आरोप पुलिस
जांच में सिद्ध नहीं हो सका। पुलिस ने जांच के बाद उपखंड अधिकारी की ओर से
14 वकीलों के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट में फाइनल रिपोर्ट लगा दी है।
सितंबर
माह में खराब बिजली सप्लाई के विरोध में कई बार उपभोक्ताओं ने हंगामा कर
प्रदर्शन किया था। 19 सितंबर को प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के पूर्व
अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में वकीलों ने उपखंड कार्यालय और
उपकेंद्र मेें पहुंचकर रोष व्यक्त किया। वकीलों के हंगामा पर ड्यूटी पर
मौजूद कर्मचारी भाग गए थे। पुलिस ने उपखंड अधिकारी सौरभ भारद्वाज की ओर से
प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय सहित 14 वकीलों
के खिलाफ तोड़फोड़ करने आदि धाराओं में 26 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज की थी।
पूर्व अध्यक्ष वेद पांडेय का कहना था कि वकील एसडीओ से मिलने गए थे। कोई
तोड़फोड़ नहीं की गई। विवेचक एसआई जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि साक्ष्य के
अभाव में दर्ज रिपोर्ट में फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि
एसडीओ ने खुद घटना का चश्मदीद होने आदि से भी इनकार किया है।